रिपोर्ट-मनोज सोनी
प्रयागराज : जनपद में 7 जून, 2020 को जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की समीक्षा किया, उन्होंने कहा कि पूर्व में लम्बी बीमारी से पीड़ित चल रहे मरीज की अचानक तबीयत खराब होने पर उनकी जांच कराने के निर्देश दिये, कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज के सम्पर्क में आने वालो लोगो की एक बार फिर से मानीटरिंग करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये ।
उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाये कि कोई भी ऐसा व्यक्ति न छूटने पाये, जो किसी भी प्रकार से किसी ऐसी व्यक्ति के सम्पर्क में आया हो, जो कोरोना पाजिटिव रहा हो, इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोरोना पाजिटिव केसों को मानवीयता के साथ पूरी लगन के साथ उपचार करें साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन तथा इम्युनिटी को बढ़ाने वाले खाद्यय पदार्थ मुहैया कराये जाये, जिससे संक्रमण पर विजय प्राप्त करते हुए मरीज जल्दी स्वस्थ हो सके, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेहनत के साथ कार्य में लगे रहने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि आने वाला समय हमारे लिए चुनौतियों से भरा है हमें पहले से भी ज्यादा सजग, सतर्क रहकर पूरी गम्भीरता के साथ इस चुनौती से निपटना है ।
0 Comments