Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत विभाग की लापरवाही से भदवारा गांव में हुई महिला की मौत...


रिपोर्ट-अमित मिश्रा

झाँसी : जनपद में कुछ दिन पूर्व विजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक परिवार के दो लोगों अपनी जान देकर गवाना पड़ा, जिसके बाद भी विद्युत विभाग द्वारा सजकता नही दिखाई गई और फिर एक वार विजली विभाग की लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गयी। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भदरवारा में खुले में शौच के लिए गई महिला विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गई, बता दें कि शुक्रवार की सुबह मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदरवारा निवासी गायत्री पत्नी विनोद कुमार बुनकर 42 शौच के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गयी हुई थी, जहां पर सड़क किनारे से विधुत लाइन में करंट आने से पास में ही खेत मे लगी तार फेंसिंग में करंट दौड़ गया और महिला उसी करंट की चपेट में आ गयी, जिससे मौके पर ही वह अचेत होकर गिर गयी, जिसे ग्राम के ही परिजनों द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक देशराज राजपूत ने मृत घोषित कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, उप जिलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे मौका मुआयना किया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दिया, मृतिका के परिजनों ने विधुत विभाग की लापरवाही को बताते हुए कार्यवाही की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments