Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर उप जिलाधिकारी ने मास्क और पौधों का किया वितरण...


रिपोर्ट-अमित मिश्रा

झांसी : जनपद में जहां एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। तो वही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मऊरानीपुर में उपजिलाधिकारी द्वारा लोगो को छोटे छोटे पौधे व मास्क एवम सेनिटाइजर वांटे गए, बता दें कि शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मऊरानीपुर के उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार राकेश कुमार एवम नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नगर के डाक खाना चौराहे पर विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा नगर के लोगो को पौधे एवम मास्क, सेनिटाइजर आदि वितरण किये गए। साथ ही इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने नगर के लोगो से सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ मास्क एवम सेनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी लोग अपने अपने घरों में एक एक पेड़ अवश्य लगाए, ताकि पर्यावरण साफ सुथरा रह सके ।

Post a Comment

0 Comments