Ticker

6/recent/ticker-posts

कुपोषित बच्चों को मिलेगी एनआरसी सुविधा, अपर निदेशक के निर्देश पर मंडल में सुविधाएं बहाल...


ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 5 जून 2020 को कोविड-19 यानि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों की स्थगित की गयीं आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं अब धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। अपर निदेशक ने मंडल के चारों मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर गर्भवती महिलाओं के प्रसव व कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी में भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा बंद पड़ीं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी जल्द ही शुरू होंगी । चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक डा. रवींद्रबाबू गौतम ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की सम्भावना है, इसके चलते कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। इसलिए मंडल के सभी जिला चिकित्सालयों, महिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और शिशु वार्डों में तत्काल जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू किया जाए। इसमें पूरी सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। डॉक्टर गौतम ने कहा कि कोविड पाजीटिव, संभावित सहित सभी गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव एवं बीमार नवजात शिशुओं के देखभाल संबंधी सेवाओं को पुनः संचालित किया जाए, सीएमओ डॉक्टर सुमन ने बताया कि अपर निदेशक के निर्देश के बाद गर्भवती की जांच व उपचार तथा जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्रों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाते हुए कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का खास तौर पर ख्याल रखा जा रहा है आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को चिन्हित कर सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

Post a Comment

0 Comments