Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में किया गया वृक्षारोपण...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री रामवीर सिंह, सच्चिदानन्द पाठक एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, साथ ही जनपद के सभी थानों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया गया है ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने हेतु एक पहल शुरू की गई, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस कार्ययाल और जनपद के सभी थानों द्वारा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक मात्रा में कम से कम 2020 छायादार, फलदार एवं पर्यावरण को लाभ पहुचाने वाले वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया ।

Post a Comment

0 Comments