ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में खरेला थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नही ले रहे है, जहाँ एक ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पाठा से सामने आया है जहाँ एक ही परिवार के एक दर्जन से अधिक दबंग युवकों ने एक सत्तर वर्षीय वृद्ध किसान लालमन को लाठी डंडो से प्रहार कर मरणासन्न कर डाला साथ ही पीड़ित वृद्ध को बचाने आए उसके भतीजे धर्मेन्द्र, पुष्पेन्द्र, उसकी पुत्रवधु को भी ताबड़-तोड़ लाठियों से प्रहार कर घायल कर डाला, वहीं पीड़ित ने थानाध्यक्ष खरेला को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर शाम की समय बैठा था तभी गाँव के ही एक दर्जन से अधिक युवकों ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया, जिसका मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त एक दर्जन से अधिक दबंग युवकों ने मेरे और मुझे बचाने आए मेरे दोनों भतीजों समेत पुत्रवधु को भी लाठी-डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया, वहीं पीड़ित वृद्ध ने बताया कि लाठियों के ताबड़तोड़ प्रहार से मेरे सर पर गम्भीर चोट आईं है, मेरे भतीजे पुष्पेन्द्र का हाथ टूट गया है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय महोबा में चल रहा है, पीड़ित वृद्ध का कहना है कि खरेला पुलिस को शिकायती पत्र देने के बावजूद भी दबंगों का शांति भंग में चालान कर खानापूर्ति की गई है जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए है और गाँव में खुले आम घूमते नजर आ रहे है, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महोबा का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाही की माँग किया है ।
0 Comments