ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में भारतीय सैनिक के शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा के लिए केडिल जलाकर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रृदांजलि देकर वीर जवानों का हौसला बढ़ाया है, सपा के पुर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव के नैतृत्व में कस्बा के वी पार्क में सपा कार्यकर्ताओं ने चीन के कायराना हमले से लद्दाख एलएसी घाटी पर शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों के लिए कैडिल जलाकर श्रृदांजलि दिया, पुर्व सपा जिलाध्यक्ष अजयराज यादव ने कहा कि भारत सरकार को चीन से सभी प्रकार राजनैतिक, व्यापारिक, आर्थिक सम्बध सामाप्त कर देना चाहिए वही कहा कि सपा के संस्थापक पुर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो वर्ष पहले चीन सर्तक रहने के लिए आगाह किया था।लेकिन केंद्र में काबिज भाजपा सरकार देश जनता का ध्यान सबसे कमजोर देश पाकिस्तान की ओर आर्कार्षित किए हुए है। सपा के पुर्व नगर अध्यक्ष रमजान मंसूरी ने कहाँ भारतीय सैनिकों को युद्ध के लिए सभी प्रकार सुरक्षा कवच उपलब्ध होना चाहिए, शहीदों को इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मा शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया, इस दौरान कार्यक्रम में सपा नेता न्याज अहमद उर्फ मोनू, रमजान मंसूरी, रामराजा तिवारी, नाथूराम कुशवाहा, हाजी ताजुद्दीन, शेख गफ्फार गुड्डू, मुहम्मद अहमद उर्फ सद्दाम, आतिफ हाशमी सभासद, प्रिंस खटीक आदि मौजूद रहे ।
0 Comments