रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झांसी : जनपद में अब लोगों को न्याय पाने के लिए जिला मुख्यालय तक ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि तहसील स्तर पर अपर सत्र न्यायालय के भवनों का वीडियो कॉन्फ्रेंस से शुभारंभ किया गया है, जानकारी के अनुसार लंबे समय से प्रतीक्षारत अपर सत्र न्यायालय के नवनिर्मित भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ हो गया। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, वरिष्ठ न्यायमूर्ति पंकज जयसवाल, उच्च न्यायालय लखनऊ के न्यायाधीश बालकृष्ण नारायण, अरविंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से मऊरानीपुर के न्यायालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर द बार असोसिएशन, सबडिवीजन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवंत सिंह यादव, ललित मोहन अड़जरिया, हरिदयाल लठौरिया, देवेंद्र मोहन यादव, राम बिहारी सक्सेना, उदय नारायण मिश्रा, गजेंद्र सिंह यादव, संजय दीक्षित, रामाधार सिंह यादव, अशोक द्विवेदी, नरेंद्र नगाइच, राजेंद्र गुप्ता, जगदीश पहारिया, छत्रपाल सिंह परिहार, देवेंद्र दुबे, हरनारायण श्रीवास, सुधीर अवस्थी, राम नारायण नायक, ओपी तिवारी, सुनील शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद आर्य, किदारी लाल, मणिकांत नायक सहित आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे, ज्ञात हो कि काफी लंबे समय से मऊरानीपुर में एडीजे न्यायालय की मांग चल रही थी इसके लिए अधिवक्ताओं ने कई बार आंदोलन भी किए थे, आखिरकार जनता एवं अधिवक्ताओं के हित में देखते हुए शासन को न्यायालय भवन का निर्माण ही पड़ा ।
0 Comments