ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में प्रयागराज, झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजय कुमार सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर को कांग्रेस पार्टी के प्रति गहरी निष्ठा, समर्पण और लगन को देखते हुए आगामी विधान परिषद चुनाव हेतु महोबा जिले का संयोजक नियुक्त किया है, अपनी नियुक्ति पर आफाक सरवर ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को महोबा जिले से अधिक से अधिक वोट दिलवाने का प्रयास करेंगे अपनी नियुक्ति पर उन्होंने अजय कुमार सिंह को बहुत बहुत धन्यवाद दिया, आफाक सरवर की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नफीसा अली, पूर्व लोकसभा प्रभारी बांदा श्रवण कुमार उर्फ लल्लू साहू, पूर्व प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित, पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सईद राईन, पीसीसी कुँवर राकेश सिंह, पीसीसी खेमचन्द अहिरवार, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शहनशाह अली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला, अजीज खान दीवान जी, राहुल मिश्रा नीरज शास्त्री, संतोष कुमार धुरिया, अब्दुल रहमान, पूर्व नगर अध्यक्ष चरखारी अनिल श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चरखारी नन्दराम मुखिया, पूर्व जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र खरे, मुख्तार अहमद, मुहम्मद शफीक एडवोकेट, ताहिर खान ने हर्ष व्यक्त किया और बहुत बहुत बधाई दिया है ।
0 Comments