Ticker

6/recent/ticker-posts

एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव का मनौरी पब्लिक स्कूल में हुआ आगमन, लोगों ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में इलाहाबाद, झांसी स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव में विजई हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एमएलसी डॉक्टर श्री मान सिंह यादव ने सोमवार को शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने अपने तमाम कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के साथ बैठक की, आगे बढ़ाते हुए उनका काफिला मनौरी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचा, जहां पर आयोजन में शिरकत करके उन्होंने लोगों को संबोधित किया ।

एमएलसी डॉक्टर श्री मान सिंह यादव ने लोगों को बताया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगने का काम किया है किसानों के साथ दगाबाजी पर उतारू है, वह काले कानून को लाकर किसानों से उसका हक छीन रही है, समाजवादी पार्टी यह हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों पर उतर कर इसी प्रकार विरोध प्रदर्शन करती रहेगी, जब तक कि सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेती, डॉक्टर श्री मान सिंह यादव ने बताया कि मनौरी क्षेत्र से वह बरसों से जुड़े रहे हैं यहां के लोगों से उनके संबंध काफी नजदीक है, वह आगामी चुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत हासिल कराने का पूरा प्रयास करेंगे, उनका मानना है कि विधानसभा शहर पश्चिमी के लोग उनके और उनके पार्टी के साथ खड़े हैं इस बार आगामी चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी, आगे श्री यादव ने कहा कि स्नातक विधान परिषद सदस्य की इस सीट पर बरसों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है इस बार मतदाताओं ने उन्हें उनकी औकात दिखा दी है और समाजवादी पार्टी का एमएलसी चुनकर उन्होंने अपने मतों का सही उपयोग किया है, इस पर मैं सभी को तहेदिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाकांत सिंह पटेल, अभिमन्यु सिंह पटेल, डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर सुरेश यादव, ह्रदय मौर्या, आरसी यादव, कॉलेज प्रबंधक विजय मिश्रा समेत समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और अध्यापक गण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments