Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती पुलिस ने विक्रम चालक पर तमंचा तानने वाले अधेड़ को लिखा पढ़ी कर भेजा जेल....


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हीरो होंडा एजेंसी के समीप देसी शराब के ठेके पर एक अधेड़ व्यक्ति ने ऑटो चालक पर किराए के विवाद को लेकर तमंचा तान दिया था, जिस पर सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया, बताया जा रहा है कि अधेड़ का नाम सफातुल्ला पुुत्र नियाजुल्ला है जो नीम सराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज का निवासी है, जिसे मौके पर पहुंच कर उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद फारुख खान, सुभाष चन्द्र यादव, विजय शंकर पाण्डेय ने गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना पुरामुफ्ती में मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या 361/20  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय को भेजा गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments