रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में सोरांव थाना क्षेत्र के सराय दीना गांव में दिनांक 13 दिसंबर की बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने डबल मर्डर करके अफरा तफरी का माहौल बना दिया है, मृतक में एक महिला एक पुरुष बताए जा रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के सराय दीना गांव में दिनांक 13 दिसंबर की बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने डबल मर्डर करके अफरा तफरी का माहौल बना दिया है, पता चला कि मृतकों में धर्मा देवी पत्नी राम सजीवन उम्र करीब 65 वर्ष, सुरेंद्र पुत्र राम सजीवन उम्र 20 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद जांच पड़ताल में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी ले लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि जल्द ही हत्या की घटना का सफल अनावरण कर के कातिलों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, मृतकों का किसी से जमीनी विवाद चल रहा था, मामले की छानबीन में कुछ लोगों का नाम प्रकाश में आया है जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।
0 Comments