रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में करैली के गौस नगर पप्पू हलवाई के पास रोड का यह हाल है कि लोगों का अपने घर से बाहर निकलना दुश्वार है इस कोविड-19 की महामारी में जहां साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है वहीं क्षेत्र में कोई भी नगर निगम कर्मचारी महीनों तक कूड़ा उठाने नहीं आता है, इस क्षेत्र में गंदगी की वजह से डेंगू मच्छरों का काफी प्रकोप भी है आप तश्वीर में साफ देख सकते हैं कि किस तरीके से लोग अपने घरों से निकलकर इस गली से गुजर रहे हैं, यहां की लोगों में काफी आक्रोश भी है सालों से यह लोग क्षेत्र के पार्षद मालवीय जी के पास भी गए और नगर निगम के अधिकारियों के पास भी गए लेकिन सीवर लाइन वालों ने इस रोड को खुद कर उसी हाल पर छोड़ दिया और आज तक इसको बनाने नहीं आए मोहल्ले वालों का घरों से निकलना दुश्वार है आए दिन कोई ना कोई इस बदबू से गंदगी से बीमारी का शिकार हो रहा है ।
0 Comments