Ticker

6/recent/ticker-posts

करैली के गौस नगर में लगा गंदगी का अंबार, सड़कों पर भरा रहता है पानी, जिम्मेदार उड़ा रहे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में करैली के गौस नगर मैं खुलेआम स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही नगर निगम के जिम्मेदार और पार्षद की अनदेखी के चलते यहां के वार्डों में बनी सड़कों पर चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है जगह-जगह रास्तों में पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतोब का सामना करना पड़ रहा है, यहां पप्पू हलवाई के पास रोड का यह हाल है कि लोगों का अपने घर से बाहर निकलना दुश्वार है इस कोविड-19 की महामारी में जहां साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है वहीं क्षेत्र में कोई भी नगर निगम कर्मचारी महीनों तक कूड़ा उठाने नहीं आता है, इस क्षेत्र में गंदगी की वजह से डेंगू मच्छरों का काफी प्रकोप भी है आप तश्वीर में साफ देख सकते हैं कि किस तरीके से लोग अपने घरों से निकलकर इस गली से गुजर रहे हैं, यहां की लोगों में काफी आक्रोश भी है ।

यही के निवासी खुर्सूद अहमद, कैैसर बानो समेत सैकड़ों लोगों का कहना है कि हम लोग वार्ड के पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों के पास इस समस्या के निदान के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन सीवर लाइन वालों ने इस रोड को खोद कर उसी हाल पर जैसे का तैसा छोड़ दिया है, रोड पर बड़े बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिसमें पानी भरा रहता है इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यहां मोहल्ले वालों का घरों से निकलना दुश्वार है आए दिन कोई ना कोई इसमें गिर कर चोटहिल हो जाता है, कूड़े और नाली के पानी की गंदगी, बदबू से मुहल्ले के बाशिंदे बीमारी का शिकार हो रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments