रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उजिहनी आइमा ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों की घोर लापरवाही सामने आई है, गांव में स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह से फेल हो गया है यहां आलम यह है कि चारों तरफ गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है खड़ंजा नाली सब ध्वस्त हो चुके हैं, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव ने सरकारी खाते थे विकास के नाम पर मोटी धन राशि का घोटाला कर दिया है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उजिहनी आइमा ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों की घोर लापरवाही सामने आई है, गांव में स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह से फेल हो गया है यहां आलम यह है कि चारों तरफ गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है खड़ंजा नाली सब ध्वस्त हो चुके हैं, पीडब्ल्यूडी की डामर रोड जो काजीपुर चौराहे से होकर उजिहनी घाट तक इसी गांव से होकर जाती है ग्राम प्रधान की घोटाले बाजी के चलते पूरे गांव का गंदा पानी नाली ध्वस्त होने की वजह से इसी रोड के ऊपर आकर बैहता है जिससे हाल ही में बनाई गई डामर रोड उखड़ कर खराब हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का आरोप है कि वह इस रोड से गुजरने पर दुर्घटना का भी शिकार हो जाते हैं ।
उजिहनी आइमा ग्राम पंचायत के अंदर से इसी रोड पर आने वाला लिंक मार्ग भी पूरी तरह से कीचड़ और गंदगी से भरा हुआ, जिसे आज तक ना ही दुरुस्त कराया गया है ना ही इसकी साफ सफाई पर ध्यान दिया गया है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार किस तरह सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकारी धन का बंदरबांट करके अपनी तिजोरी बरने में लगे हुए हैं, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों की जांच कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments