Ticker

6/recent/ticker-posts

पावन गांव में अधिकारियों के दखल से रास्ते का विवाद हुआ खत्म, दबंगों ने लगा रखी थी हरिजनों के आवागमन पर रोक...


रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा


प्रयागराज : जनपद में तहसील सदर अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड भगवतपुर के अहमदपुर पावन गांव में हरिजन बस्ती से लिंक रोड की तरफ निकलने वाले रास्ते पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया था, जिसकी शिकायत हरिजन बस्ती के कई लोगों ने एसडीएम सदर से किया, जिसको संज्ञान में लेते हुए तहसील से आए जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी देखरेख में रास्ते को दबंगों के चंगुल से खाली कराया, वही उन्हें सख्त हिदायत भी दी है कि दोबारा अगर उस आम रास्ते पर कब्जा जमाने की कोशिश किया तो संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी, हाल ही में रास्ते पर रोड दुरुस्तीकरण का कार्य चल रहा था तभी दबंगों ने उस पर अपना कब्जा जमा लिया, साथ ही हरिजन बस्ती के लोगों के आवागमन को बाधित कर दिया था, फिलहाल अधिकारियों के दखल के बाद अब रास्ता पहले जैसा शुरू हो गया है सभी ग्राम वासियों ने तहसील के संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Post a Comment

0 Comments