रिपोर्ट-निखिल केशरवानी
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहरा गांव के समीप ससुर खदेरी नदी के किनारे स्थित एक फार्महाउस में फार्महाउस की चौकीदारी कर रहे चौकीदार की खुलेआम एक शातिर अपराधी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया, जिससे आस पास के गांवों में हड़कंप मच गया, लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव और शेरपुर गांव के बीच ससुर खदेरी नदी के किनारे डॉक्टर मोहम्मद यूनुस का फार्म हाउस है, मोहम्मद यूनुस इलाहाबाद के अटाला में रहते हैं, उनके फार्म हाउस के चौकीदारी नाजिम उम्र 32 वर्ष पुत्र सरवर अली करते हैं, सोमवार को नाजिम जब फार्म हाउस पहुंचे तो जेल से छूटा एक शातिर अपराधी वहां पहले से कुल्हाड़ी लेकर मौजूद था, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शातिर अपराधी ने कुल्हाड़ी से वार करके नाजिम को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, वहीं घटना के पीछे अय्याशी का कारण बताया जा रहा है ।
0 Comments