ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 28 दिसम्बर 2020 को थाना क्षेत्र सैनी के पथरावां गांव में एक महिला का शव मिला था जिसकी पहचान कलावती पत्नी सुग्गन निवासी हकीमपुर थाना करारी के रूप में हुई थी, जाँच-पड़ताल की गयी तो पता चला बल्लू कनौजिया पुत्र गया प्रसाद निवासी बड़ी धन्नी मूरतगंज थाना कोखराज क्षेत्र के व्यक्ति ने इसकी हत्या की थी, इसका कारण था कि बल्लू कनौजिया ने कलावती की शादी सुग्गन से कराई थी, करीब 4 वर्ष बाद इसकी चरित्रहीनता की शिकायतें मिलने लगी थी, कलावती के ससुराल वाले शिकायत करने लगे थे, उन शिकायतों से क्षुब्ध होकर बल्लू कनौजिया दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को उसके गांव गया और उसको अपने घर ले गया, जिसके बाद दो तीन दिन तक उसे अपने घर रखा था, दिनांक 27/28 दिसम्बर 2020 की रात को कलावती को उसके घर छोड़ने के बहाने घटना स्थल पथरावां क्षेत्र नहर के पास लाया, जहां पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिये चेहरे पर वार किया जिससे युवती का चहेरा खराब हो गया, एसओजी टीम और सैनी पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मिले अज्ञात शव का सिनाख्त तथा घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, घटना के 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण के लिये एसओजी टीम और सैनी पुलिस को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है ।
हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सैनी, उप निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक केदार नाथ राय, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल, धर्मेन्द्र यादव, मनोज कुमार यादव, मनीष कुमार, कमलेश यादव, राहुल चक, धर्मेन्द्र कुशवाहा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
0 Comments