रिपोर्ट-मनोज सोनी
प्रयागराज : जनपद में जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में 37 विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं है, कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को ससमय कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया, समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिलाधिकारी ने उर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए सौभाग्य योजना की प्रगति जानी, जिसमें अधिशाषी अभियंता विद्युत ने बताया कि बचे कार्यों को समय से पूर्ण करा लिया जायेगा, सरकारी विभागों में विद्युत बकायें की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपादित कराये, समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पेंशन योजना की समीक्षा की, जिसमें प्रत्येक ब्लाकों पर लम्बित मामलों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 5 दिसम्बर तक समाज कल्याण अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, श्रम विभाग की समीक्षा में श्रमिक पंजीयन, अधिष्ठान पंजीयन एवं उपकर संग्रहण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि पेंशन का कोई भी कार्य शेष नहीं रहना चाहिए साथ ही वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी लेने पर बताया गया कि वीडीओ स्तर पर ज्यादातर प्रकरण लम्बित है, इस पर नाराजगी जताते हुए सभी सम्बंधित वीडीओ को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आवेदनों को लम्बित न रखा जाये, सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए कहा है, पशुधन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समय से निराश्रित पशुओं के टीकाकरण एवं गोवंशीय पशुओं की इयर टैगिंग के कार्य को पूरा कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने गोशालाओं में पराली पहुंचाने के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के साथ उप निदेशक कृषि को मिलकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। पंचायतीराज विभाग के द्वारा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि माइक्रो प्लानिंग बनाकर कार्यों में प्रगति लायी जाये तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिये, ग्राम विकास विभाग के द्वारा कराये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो लाभार्थी भूमिहीन है, उनकी सूची तत्काल सम्बंधित एसडीएम को उपलब्ध करा दे, जिससे कि आगे की कार्यवाही की जा सके, खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आधार सीडिंग एवं प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, जिला विकास अधिकारी-श्री एके मौर्या, अर्थ संख्ययिकी अधिकारी-श्री जितेन्द्र कुमार, पीडीडीआरडीए-श्री केके सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे ।
0 Comments