Ticker

6/recent/ticker-posts

करैली थाना क्षेत्र में बीच रोड पर पलटे बाइक सवार, सामने से आ रही ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत...


रिपोर्ट-मोहम्मद इमरान


प्रयागराज : जनपद में करैली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है जहां बाइक सवार युवकों की बाइक डिसबैलेंस होने के कारण रोड पर अचानक गिर गई, जिनके ऊपर सामने से आ रही ट्रक के चढ़ जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया, वहीं दुर्घटना की पूरी वीडियो फुटेज वही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देखकर देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए ।


मिली जानकारी के अनुसार करैली थाना क्षेत्र में शहनाई पैलेस के सामने गावत से वापस जा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक डिसबैलेंस होकर अचानक पलट गई, दोनों बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना की पूरी वीडियो फुटेज वही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार मामा और भांजे थे जो मौसी के घर से वापस अपने घर जा रहे थे रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गए, मृतक मामा का नाम श्रीचंद है वह ग्राम हर्रायपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी और भांजा आशीष कुमार निवासी ग्राम बट बंधुरी थाना करारी जनपद कौशाम्बी के निवासी हैं दोनों कोइलाहा गांव की शादी समारोह में शामिल होकर शादी मौसी के घर बक्सी मोड़ गये हुए थे वापस से आते समय शहनाई गेस्ट हाउस के पास ट्रक से दुर्घटना का शिकार हो गए, यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है ।

Post a Comment

0 Comments