Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान यूनियन के नेताओं ने चायल ब्लॉक में किया धरना प्रदर्शन, नारेबाजी के साथ एसडीएम चायल के आवास पर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में सरकार द्वारा लाए गए किसान विधेयक कानून के विरोध में चायल सर्किल के किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की अगुवाई में ब्लॉक चायल में धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद पैदल नारेबाजी करते हुए एसडीम चायल के आवास पर पहुंचकर एसडीएम चायल ज्योति मौर्या के हाथों में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।

आपको बता दें कि इन दिनों सरकार द्वारा लाए गए किसान विधेयक कानून के विरोध में दिल्ली राजधानी की चारों तरफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वह विधेयक को बदलने की मांग कर रहे हैं, जिसके समर्थन में सड़कों पर उतरे किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी क्रम में बुधवार को चायल क्षेत्र के किसान नेता चंदू तिवारी की अगुवाई में सैकड़ों किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम चायल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसके बाद चंदू तिवारी ने बताया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही चायल नगर पंचायत के पीछे सीएचसी हॉस्पिटल बनाया गया है जिसमें सरकारी स्टाफ तो रहता है लेकिन वहां पर कोई भी इलाज की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है, करोड़ों रुपए की लागत से बना यह भवन पूरी तरह से जर्जर और खाली पड़ा रहता है, जिसमें कई लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, हमारे किसान चाहते हैं कि जांच करा कर इस सम्बंध में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति कार्यवाही की जाए, इस दौरान किसान यूनियन पार्टी के मोहम्मद शाहिद, दिवान जी, मोनी देवी, विपिन गौतम, भारत लाल, राकेश पाण्डेय समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments