रिपोर्ट-जैम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के पीपर कुंडी गांव के पास 10 फिट गहरे गड्ढे में एक विक्रम का टायर फट जाने से पलट गया, जिसमें सवार कई सवारी गम्भीर रूप से घायल हो गए, लोगों के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के पीपर कुंडी गांव के पास 10 फिट गहरे गड्ढे में एक विक्रम का टायर फट जाने से पलट गया, जिसमें सवार कई सवारी गम्भीर रूप से घायल हो गए, लोगों के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया, बताया जा रहा है की घायलों में मन्नो 30 वर्ष, नामरा 15 वर्ष और नगमा 34 वर्ष को गंभीर चोट आई है मौके पर ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरो ने विक्रम में दबे लोगों को बाहर निकलवा कर पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद घायलों को लोगों की मदद से एम्बुलेंस बुला कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे नामरा को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, बाकी अन्य का इलाज चल रही है अभी कोई हताहत होने की खबर नहीं मिली है ।
0 Comments