Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्यालयों में बैठकर बीएलओ कर्मी कर गये खानापूर्ति, अब भी अधिकत्तर लोगों को नहीं मिले वोटर आईडी कार्ड...


रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा


प्रयागराज : जनपद में आने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देशों पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सभी बीएलओ कर्मियों को कहा गया है कि वह ग्रामीण स्तर पर पहुंच कर जिन लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा कर वोटर आईडी कार्ड उन तक पहुंचाने का काम करें, लेकिन सदर तहसील के विकास खण्ड भगवतपुर अंतर्गत आने वाले सल्लाहपुर गांव में बीएलओ कर्मियों का कुछ और ही नजारा देखने को मिला है, रविवार को गांव के समीप शेरवानी इंटर कॉलेज अंदर बीएलओ की एक टीम किसी कार्य के लिए आई थी ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ कर्मियों ने कमरे का दरवाजा बंद करके अंदर ही बैठे रहे, वोटर आईडी कार्ड में अपना नाम संशोधन कराने आए ग्रामीण और आवेदन के लिए फॉर्म भरने आए लोग बाहर से ही वापस चले गए, कई ग्रामीणों का कहना है कि उनका वोटर आईडी कार्ड भी उन्हें नहीं दिया गया है लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर दोबारा यहां गांव के अन्दर खुले में बीएलओ टीम को भेजने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments