रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चौकी सलाहपुर अंतर्गत अहमदपुर पावन में एक कलयुग दबंग भाई ने अपने छोटे दो भाईयों के हिस्से की पूरी जमीन भेज दिया, जब यह बात भाइयों को पता चली तो उन्होने विरोध जाहिर किया, जिससे बौखला कर दबंग भाई ने उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चौकी सलाहपुर अंतर्गत अहमदपुर पावन में एक कलयुग दबंग भाई ने अपने छोटे दो भाईयों के हिस्से की पूरी जमीन भेज दिया, जब यह बात भाइयों को पता चली तो उन्होने विरोध जाहिर किया, जिससे बौखला कर दबंग भाई ने उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गया, पूरे मामले की शिकायत पीड़ित भाइयों राम जी विश्वकर्मा, लाल जी विश्वकर्मा ने स्थानीय चौकी सल्लाहपुर में किया है, आरोप है कि पुलिस ने उनके दबंग बड़े भाई से सांठगांठ बना लिया है और कई बार उनका चालान 107/116 सीआरपीसी के तहत बना चुके है जबकि पूरे मामले का वाद विवाद उप जिला अधिकारी सदर के यहां दाखिल है, वहीं आए दिन उनका दबंग बड़ा भाई घर पर चढ़कर गाली गलौज और मारपीट करता रहता है साथ ही जिसने उससे जमीन को खरीदा है वह भी उनके दबंग भाई के सहयोग में शामिल रहता है, स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में न्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं करने से नाउम्मीद होकर पीड़ित भाइयों ने अब पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से न्याय की गुहार लगाई है ।
0 Comments