Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया कई मामलों का निस्तारण....

रिपोर्ट-मोहम्मद आरिफ

कौशाम्बी : जनपद में शनिवार को कोखराज थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसओ प्रदीप कुमार राय और राजस्व निरीक्षक द्वारा फरियादियों की बातों को सुना गया, साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने की पहल की गई, वहीं समाधान दिवस में आये लोगों कि समस्याओं को सुनने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक भी समाधान दिवस में पहुंच गए, जिसके बाद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सर्किल के लेखपालों और पुलिस कर्मियों को विवादित मामलों को जाँच कर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया, इस मौके पर कानूनगो रियाज, लेखपाल मदन सिह, अमन, अम्रत सिह, मान सिह, धर्म राज, अनुराधा, दिलीप सिंह, चौकी इंचार्ज योगेश तिवारी, सहित उप निरीक्षक एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments