Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत बंद का असर रहा बेअसर, रोज की तरह खुली रही दुकानें, पुलिस ने कई पार्टियों के प्रदर्शन कारी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार...


रिपोर्ट-मोहम्मद इमरान


प्रयागराज : जनपद में किसान बिल के विरोध में भारत बन्द के आवाहन का कोई असर देखने को नही मिला, यहां सभी बजारे और दुकानें खुली रही, इस दौरान बाजारों को बन्द कराने निकले सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । वही बंद का समर्थन करने निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, भारत बन्द के आवाहन को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने पहले से ही होम वर्क कर लिया था ।


जिसके तहत शहर के हर इमार्टेन्ट बाजारों और इलाकों में पुलिस की गश्त होती रही, सारा दिन डीएम और एसएसपी ने वअन्य अधिकारीयों के साथ खुद निगरानी करते रहे, व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन ना करते हुए अपनी दुकानें रोज की तरह खुली रखीं जिससे भारत बन्द फेल हो गया ।

Post a Comment

0 Comments