रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनपद में उत्तर रेलवे के अंतर्गत प्रयाग, लखनऊ रेल खण्ड पर प्रयाग स्टेशन से फाफामऊ रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे किलो मीटर 149/10-11पर सम्पार संख्या 75 ए तेलियरगंज, मजार से बड़ा बघाड़ा, सलोरी सड़क मार्ग पर 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, इस दौरान सबसे पहले डिप्टी सीएम व फूलपुर सांसद द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया, उसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि विकास क्षेत्र की आवश्यकता है एवं हमारा दायित्व है,हम लगभग 297 सेतु बना रहे हैं जिसमे 160 नदी सेतु है और 90 रेलवे के है, दूसरी सरकारों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, पता नहीं कितनी बार भूमि पूजन हुआ और शिलान्यास हुआ मगर कोई कार्य नहीं हुआ ।
भाजपा की प्रदेश में सरकार आते ही विकास कार्य शुरू हुआ और निरंतर चल रहा है, इस पुल के निर्माण से सलोरी बघाड़ा और कई मुहल्ले के लोगों को राहत मिलेगी, सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने डिप्टी सीएम को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया, इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर विधायक उत्तरी हर्ष वाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्या, पूर्व विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अरुण अग्रवाल, रवि केसरवानी, राजेन्द्र मिश्रा,शोभिता श्रीवास्तव, शशी वार्ष्णेय, मनोज शुक्ला, अवधेश गुप्ता, गुड्डू राजा आदि लोग मौजूद रहे ।
0 Comments