Ticker

6/recent/ticker-posts

मूरतगंज चौराहे के समीप अनियंत्रित डम्पर ट्रक डिवाइडर से टकराकर घुसा दुकान के अंदर, बाल बाल बचे दुकान वाले लोग....


रिपोर्ट-विक्रम सिंह


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौराहे पर सुबह समय तकरीबन 5 बजे एक डम्पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चड़ गया, जिससें डम्पर का आगे का दोनों चक्का टूट गया, चक्का टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर एक कार को डकेलते हुए वहीं स्थित कपड़े की दुकान में घूस गया ।


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी के हताहत होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन बाजार वासियों का कहना है कि मूरतगंज चौराहे के समीप रोड पर बने डिवाइडर की सही स्थिति में ना होने के कारण अक्सर ऐसा हादसा होता रहता है ।


Post a Comment

0 Comments