ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में नेवादा विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरहटा में ग्राम प्रधान और उसके प्रतिनिधि ने मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीणों से कमीशन के नाम पर जमकर धना दोहन किया है, पिपरहटा ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान और उसके प्रतिनिधि ने उन लोगों से लोहिया आवास, प्रधान मंत्री आवास योजना से आवास दिलाने के नाम पर किसी से बींस हजार तो किसी से दस हजार रुपए की वसूली की है ।
जिन लोगों को आवास प्राप्त हुआ है उनसे भी इसी प्रकार कमीशन की राशि जबरन डरा धमकाकर वसूली गई है, ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय भी घटिया निर्माण सामग्री से बनवाये गये थे, जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं, एक भी शौचालय इस्तेमाल करने योग्य नही बचा है, जिस कारण ग्रामीण यमुना नदी की तरफ बाहर शौच क्रिया को जाने के लिए मजबूर है, ग्राम पंचायत के रहने वाले फूलचंद्र सरोज ने बताया कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान की मिली भगत के चलते जमकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है, जिसमें ब्लाक के अधिकारी भी शामिल हैं ।
इन्हीं जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान और उसका प्रतिनिधि ग्रामीणों की लैट्रिंग का पैसा खा गया है, गांव में कहीं भी साफ सफाई पर कोई कार्य नहीं कराया गया है हर तरह नाली, खड़ंजा रोड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, ग्राम पंचायत के मद में कराये गये विकास कार्यों के सम्बन्ध में मांगी गई आरटीआई आज तक ग्राम सचिव ने उपलब्ध नही कराई है, कई बार यहां के ग्रामीणों ने भी उच्चाधिकारियों से इन समस्याओं की शिकायत किया है, लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति करके बार बार मामले को टाल दिया जाता है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार की मनसा को जिम्मेदारों द्वारा पलीता लगाया गया है, गर किसी सक्षम अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पिपरहटा में कराये गये विकास कार्यों की जांच नियमानुसार कराई गई तो ग्राम प्रधान समेत ग्राम पंचायत अधिकारी पर गाज गिरना तय है ।
0 Comments