Ticker

6/recent/ticker-posts

बेलाताल के नौगांव ने जीता मैच, ट्राफी पर जमाया कब्जा, नौगांव की क्रिकेट टीम ने 6 विकेट और 1 ओवर से जीता मैच....


ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में जय माँ शारदा क्रिकेट टूर्नामेंट वंशी शर्राफ मंदिर एस के महाविद्यालय के पास कुलपहाड़ नौगांव रोड़ जैतपुर के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को नौगांव और अलीपुरा के बीच खेला गया, नौगांव टीम ने मैच जीतकर ट्राफी अपने कब्जे में कर ली मैन ऑफ दि सीज का खिताब रोहित को मिला, समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए, कमेटी के संरक्षक चंद्रनारायन सिंह यादव ने नौगांव टीम के कप्तान राजा हुसैन, अलीपुरा टीम के कप्तान भोलू राजा सहित दोनों टीमो के खिलाड़ियों के सामने फाइनल मैच का टॉस उछला गया जिसमें नौगांव टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करते हुए अलीपुरा टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नौगांव टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया, मैन ऑफ दि मैच राजा हुसैन नौगांव को दिया गया, वेस्ट फिल्डर नीलेश अलीपुरा को दिया गया, समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र यादव प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत हमीरपुर ने फीता काटकर स्वयं बल्ला पकड़कर खेलते हुए भागीरथ यादव ने गैंद करते हुए मुख्य अतिथि का दिनेश यादव, मोहम्मद नवी,संजय कुशवाहा, रोहित माहुर ,शिवम, विनीत सहित कमेटी के सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया, पुष्पेन्द्र यादव प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत हमीरपुर ने विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता टीम को सात हजार पांच सौ की नकद धनराशि समेत ट्राफी प्रदान की गई, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनेक खिलाड़ियों को भी पूरस्कृत किया गया, पुष्पेन्द्र यादव प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत हमीरपुर ने अपने संबोधन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खेल में रुचि रखते हुए उत्तर प्रदेश में कई स्टेडियम बनवाये आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनने पर बेलाताल में खिलाड़ियों को खेलने के लिए स्टेडियम बनवाया जाएगा गांव के युवाओं से खेल क्षेत्र में रूचि लेकर अपना भविष्य संवारने का आह्वान किया, कहा कि खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर हैं, इससे हम अपना भविष्य संवार सकते हैं साथ ही खेल के माध्यम से देश का मान-सम्मान भी पूरे विश्व में फैला सकते हैं, भागीरथ यादव युवा नेता ने आये हुए क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन के पीछे हमारा यही प्रयास रहता है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेलने का, अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त अवसर मिले जहां वे बेझिझक अपनी खेल प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर सके, एम्पायर पुष्पेन्द्र पांचाल, प्रकाश विश्वकर्मा, कमेन्टर्स मलखान सिंह, मोहम्मद लाइक, राजेश कुमार ठगेले, फहीम मेडिकल, ज्योति विजय वर्मा हँसला, मौलाबक्स ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, कामता कुशवाहा, ब्रजेश बाबा, ज्ञान सिंह, हल्लू कुशवाहा, हसमत, मुंशीमेम्बर, ओमप्रकाश कुशवाहा, नरेश अहिरवार, सुनील कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी लोग मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments