ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में दबंग द्वारा सरकारी नाले पर अवैध कब्जे से आजिज वृद्ध हरिजन महिला ने विधायक चरखारी से गुहार लगाते हुये बताया कि प्रार्थिया मुलिया पत्नि शिवका प्रसाद अहिरवार बुधवारे बाजार में एक छोटी दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करती है, वृद्धा ने विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी दुकान बुधवारी बाजार में स्थित है जो अनसूचित जाति समाज कल्याण विभाग के द्वारा स्पेशल कम्पोनेंट योजना के तहत बनायी गयी थी मेरी दुकान के पीछे दबंग अख्तर हुसैन जो पुलिस विभाग में कार्यरत है ने जबरन कब्जा कर लिया गया है,जो कि सरकारी सम्पत्ति है, दबंग मुझे धमकी देता है कि इस जमीन पर उसका कब्जा है अतः यहाँ से भाग जाओ,पीडिता ने 9 दिसंबर 2020 को एसडीएम, थानाध्यक्ष एवं पालिका को अपनी शिकायत दर्ज करायी लेकिन अभीतक कोई कार्यवाही नहीं हुयी है, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने मामले की जानकारी विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत को फोन पर दी विधायक ने वृद्धा को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया ।
0 Comments