रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना सराय अकिल अंतर्गत कनैली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी आशुतोष द्वेदी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर कही जाने के फिराक में बकोढा़ मोड़ पर खड़ा है, जानकारी पर कनैली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे पुलिस को आता देखकर भागने लगा, जिसे चौकी प्रभारी ने घेर कर पकड़ लिया, पूछने पर उसने अपना नाम प्रादुम्म रैदास पुत्र फली रैदास निवासी ग्राम कनैली थाना सराय अकिल बताया, जब मोटरसाइकिल के डिग्गी खोलवया गया तो डिग्गी से 1 किलो गांजा बरामद हुआ, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो पता चला कि मोटरसाइकिल हीरो आई स्मार्ट को थाना क्षेत्र कर्बी जनपद चित्रकूट से चोरी किया था जिसका नंबर प्लेट बदलकर आर्थिक लाभ अर्जित करने व आपराधिक गतिविधियों में प्रयोग करता था, उप निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी चौकी प्रभारी कनैली थाना सराय अकिल, मोहन त्रिवेदी थाना सराय अकिल, आरक्षी जुबेर खां थाना सराय अकिल चौकी कनैली, आरक्षी जितेंद्र यादव चौकी कनैली थाना सराय अकिल, आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
0 Comments