रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में नववर्ष के दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ एमआईएम पार्टी के युवा नेता उस्मान मदनी ने बड़ेगांव पट्टी परवेजाबाद में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें सभी ग्राम वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा को व्यक्त किया, इस दौरान बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए मदनी ने कहा कि अन्य राजनीति पार्टियां राजनीति करके लोगों को, कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के प्रति भड़का कर लड़ा रही हैं, जिसके दम पर वह अपनी फूट डालो राज करो की मनसा पर कार्य कर रही हैं लेकिन जनाब ओवैसी साहब की अगुवाई में हम लोग हिंदुस्तान की एकता पर जोर दे रहे हैं, हम सारे जाति, धर्म को बुलाकर भाईचारे के बंधन एक दूसरे को बांधना चाहते हैं, यही हमारे चुनाव का लक्ष्य होगा, और यही एमआईएम पार्टी का उद्देश्य है, इस दौरान बैठक में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0 Comments