ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है जिसके बाद उसे धूमनगंज थाना से जोड़ दिया गया है ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हाल ही में कौशाम्बी से ताल्लुक रखने वाले 69 गांवों को प्रयागराज से जोड़ा गया है, जिसमें से 40 गांव पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते थे इनमें से 23 गांवों को धूमनगंज थाना से जोड़ा गया है जिसके चलते पूरामुफ्ती थाना को समाप्त करके चौकी में तब्दील कर दिया गया है, इस परिसीमन के तहत पूरामुफ्ती थाना के सारे दस्तावेज धूमनगंज थाना से लिंक कर दिए गए हैं साथ ही स्टाफ भी चेंज हो गए हैं, बताया जा रहा है कि धूमनगंज से संबंधित पुलिस का स्टाफ भी पूरामुफ्ती थाना में तैनात हो चुके हैं, जिम्मेदारों की इस कवायद से पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की जनता बेहद नाराज है वह थाना धूमनगंज नहीं जाना चाहते, उनका मानना है कि पूरामुफ्ती थाना उनकी धरोहर है यह 1930 में अंग्रेजों द्वारा जी टी रोड के किनारे स्थापित किया गया था, वह बड़े गर्व से अपने थाना का नाम लेते थे लेकिन स्थानांतरण की इस कवायद से उनमें आक्रोश व्याप्त हो रहा है, इसी मामले को लेकर गुरुवार को पूरामुफ्ती क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 से जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र पासी अपने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ फूलपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद केशरी देवी पटेल के पास पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मांग किया गया है कि उन्हें जनपद प्रयागराज से कोई शिकायत नहीं है लेकिन जिन गांवों को थाना धूमनगंज में जोड़ा गया है उन्हें पूरामुफ्ती थाना में जोड़कर थाना को बरकरार रखा जाए, पूरामुफ्ती थाना को समाप्त करने से क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में तेजी से इजाफा होगा, क्योंकि कई संवेदनशील गांव पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत आते हैं जिनमें उजिहनी आईमा, हटवा, टिकरी उपहार, असरौली, सल्लाहपुर समेत कई अन्य गांव शामिल है लोगों का मानना है कि गरीब मजदूरों को धूमनगंज पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उसकी दूरी भी यहां से लगभग 18 किलोमीटर है, ज्ञापन के बाद लोगों ने ऐसा न करने पर जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दिया है कि अगर वह पूरामुफ्ती थाना को पुनः थाना में तब्दील नहीं करते हैं तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करके पुनः पूरामुफ्ती थाना को थाना बनाए जाने की मांग करेंगे, क्योंकि जैसे ही लोगों को यह पता चल रहा है कि पूरामुफ्ती थाना को धूमनगंज थाना की चौकी बना दिया गया है वह पूरी तरह से आक्रोशित हो रहे हैं कभी भी उनका आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है, इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पासी के समेत ग्राम प्रधान अशोक कुमार पाल, पूर्व ग्राम प्रधान हरीशचंद्र जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान शिवनारायण पाल, ग्राम प्रधान सतीश पासी आदि के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।
0 Comments