Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान पर जानलेवा हमला करने वालों को कब गिरफ्तार करेगी कोखराज पुलिस, पैसा दो अपराध करो और छुट्टा घूमों कहीं यही तो नही पुलिस की नीति...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में कई संगीन मामलों में वाछित रहे अपराधियों का हौसला बुलंद हैं, कोटेदार, डेरी दूध और किसानों को अधमरा करके पैर हाथ तोड़ने से लेकर हत्या करने के आरोप में उम्र कैद सजा में हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे माफिया कोखराज क्षेत्र में आतंक मचा रखें है, 17 वे दिन पीड़ित की सूचना पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने रात को छोड़ दिया जो घटना का नाम जद आरोपी था, इसी बात से नाराज पीड़ित परिजनों ने नियामत रज़ा उर्फ लाला को घायल अवस्था में पुलिस अधिक्षक कार्यालय मंझनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्जनों मुकदमें धारा 308, 307, 304, 323, 325 जैसे इत्यादि कोखराज थाना में पंजीकृत है, जिस पर अपर पुलिस अधिक्षक समर बहादुर सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके उनपर कठोर कार्यवाही करते हुए जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।


पीड़ित परिवार के अतीक अहमद पुत्र नियमत रजा उर्फ लाला निवासी ग्राम बरीपुर थाना कोखराज ने बताया की 24 दिसंबर को गांव के दबंग अपराधिक प्रगति के सजायकता आरोपी जान से मारने की नियत लेकर अहमद रजा उर्फ लाला को कुल्हाड़ी, लोहे की राड़, लाठी-डंडे से मार पीट कर भाग गए थे, जिसमें उसका दोनों पैर दाहिना हाथ टूट गया था, 19 वे दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी मुलजिम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसे गिरफ्तार किए थे उसे रात में छोड़ दिया गया, इसी बात से नाराज पीड़ित परिवार अपर पुलिस अधिक्षक से मिलकर बताया की अभियुक्त गणों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो कोई बड़ी वारदात हो सकती है, क्योंकि उपयुक्त लोग कई बार उसके पुत्र, पिता को पूर्व में भी जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था, उपर्युक्त अभियुक्त गण सजायाफ्ता एवं खतरनाक किस्म के लोग है जिसके विरुद्ध दर्जनों मुकदमे कई थानों में दर्ज है, परन्तु पुलिस इन गुण्डे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने से कतरा रही हैं या फिर पैसा दो अपराध करो और छुट्टा घूमो इस पर कार्य कर रही है ।


Post a Comment

0 Comments