Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी बाजार में व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, मुख्य अतिथि रहे चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता...


रिपोर्ट-मनोज सोनी


कौशाम्बी : जनपद की बहुचर्चित मनौरी बाजार में व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, मंगलवार के दिन मनौरी बाजार में व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार केसरवानी महामंत्री उमेश चंद्र केसरवानी कोषाध्यक्ष नीरज केसरवानी तथा उनके साथ उनके टीम के 25 पदाधिकारियों को व्यापारियों के सुरक्षा सम्मान उनके हितों की रक्षा करने के लिए अपना अमूल्य समय देने के लिए शपथ दिलाया गया, नगर अध्यक्ष सुधीर केसरवानी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैं व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहूंगा, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मैं विधायक बाद में हूं पहले व्यापारी समाज से मैं आता हूं मैं भी बहुत छोटे व्यापार से शुरुआत करके आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं, इस पर मुझे गर्व है ।


उन्होंने कहा कि मैं व्यापारियों की समस्याएं उनका दुख दर्द को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं इसलिए जब कभी भी व्यापारियों के सुरक्षा और सम्मान के के साथ कोई भी खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा मैं व्यापारियों के सुरक्षा के लिए कवच के रूप में हमेशा तैयार रहूंगा प्रांतीय महामंत्री ने इस कार्यक्रम में बताया कि सुधीर केसरवानी अब सिर्फ मनौरी नगर के ही अध्यक्ष नहीं है इनके साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश के 110 जनपदों का संगठन साथ में है इसलिए यह कभी भी अपने आप को असहाय और कमजोर नहीं समझेंगे, इस कार्यक्रम में व्यापारियों को विश्वास दिलाता हूं अगर आपको कोई भी उत्पीड़न या शोषण करने की कोशिश करेगा तो आपकी आवाज जनपद कौशाम्बी नहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गूंजेगी ।


उन्होंने कहा कि हमारे प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं वह जब भी जरूरत पड़ती है व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में संघर्ष करते हैं हमारे संगठन का प्रत्येक तीन वर्ष में चुनाव सम्पन्न होता होता है, जनपद कौशाम्बी मे कुछ नगरों में कार्य पूरा हो गया है और वहा पर पदाधिकारियो की घोषणा कर दिया गया है मनौरी नगर का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ है इस दौरान कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी शम्भू लाल केशरवानी, जिला महामंत्री प्रवेश केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद केशरवानी, प्रमोद साहू, राजू वर्मा, राजेश अग्रहरि, शंकर लाल, शिवालाल, राधेश्याम, राकेश अग्रहरि, राकेश केशरवानी, नरोत्तम केशरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments