Ticker

6/recent/ticker-posts

आदमपुर गांव में सड़क के विवाद को लेकर दबंग प्रधान ने मचाया खूनी उत्पात, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार....


रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना अंर्तगत आदमपूर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता बनवाया जा रहा है, जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो ग्राम प्रधान बसेड़ी ने अपने साथियों समेत लाठी, डंडा लेके आदमपूर गांव में घुस आए जिसके बाद नादिर अली पर एकाएक डंन्डो से हमला बोल दिया जिससें एक व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसे आरोपी ग्राम प्रधान ने मृत समझकर वहां से साथियों समेत भाग निकला, किसी तरह जब मामले की जानकारी ग्रामवासीयों को हुई तो लोगों ने पुलिस को फोन किया ।


मौके पर पहुंची पुलिस पर भी दबंग ग्राम प्रधान ने दबंगई दिखाना सुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया और आरोपी ग्राम प्रधान को उसके साथियों समेत गिरफ्तार कर थाना ले गई, मिली जानकारी के मुताबिक अब वहां पर शांति व्यवस्था कायम है ।


Post a Comment

0 Comments