रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी ने जिले भर में आवारा पशुओं से किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया है पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने इस संबंध में जिला प्रशासन को जल्द ही आवारा पशुओं से किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान के बचाव के लिए समुचित प्रबंध करने की मांग की है अन्यथा सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है ग्राम मालीपुर महराजगंज ब्लॉक कौशांबी में किसानों से एक बैठक में वार्ता करते हुए वेद प्रकाश यादव ने कहा कि आज पूरे जनपद का किसान आवारा पशुओं की समस्या से परेशान है और जिला प्रशासन के अधिकारी चुपचाप तमाशा देख रहे हैं, आगे कहा कि कड़ाके की ठंड में किसान अपनी फसल को बचाने के लिए रात रात भर खेतों की रखवाली करता है इसके बाद भी आवारा पशुओं से किसानों का नुकसान लगातर जारी है, आगे कहा कि आवारा पशुओं को खदेड़ने में कई बार आवारा पशुओं से किसानों की मुठभेड़ भी हो जाती है और किसान चोटिल भी हो जाता है, इसी के साथ वेद प्रकाश यादव ने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का जिला प्रशासन को किसानों को मुआवजा देना चाहिए, इस अवसर पर मौजूद रहे किसानों ने बताया कि कई बार किसानों में आवारा पशुओं को खदेड़ने को लेकर आपस में ही विवाद हो जाता है, अगर कोई किसान आवारा पशुओं को अपने खेत से हांकता हुआ दूसरी ओर खदेड़ता है तो दूसरी ओर का किसान झगड़ा करने लगता है, आवारा पशुओं की लगातार चल रही समस्या के समुचित समाधान के लिए बनाए गए पशुबाड़े पर सवाल उठाते हुए वेद प्रकाश यादव ने कहा कि पशुबाड़े में आवारा पशुओं को रखने वाले सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी करते हैं और पशुबाड़े में मौजूद जानवरों को भी कई बार खुला छोड़ देते हैं जिससे समस्या और बढ़ जाती है, इसी के साथ वेद प्रकाश यादव ने कहा कि जल्द ही आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात न दिलाई गई तो सैकड़ों किसानों के साथ समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा और आवारा पशुओं से किसानों को हो रहे नुकसान का प्रशासन से मुआवजा लिया जाएगा, इस अवसर पर राजवंत सिंह, मूलचंद्र यादव, सुंदर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, आशाराम तिवारी, दिनेश कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे ।
0 Comments