रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव के रहने वाले गरीब दुकानदार को गांव के ही एक दबंग ने पुरानी कहासुनी को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाना चरवा में किया है आरोप है कि अभी तक पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर डाटा गांव का रहने वाला टिंकू पुत्र हुकुमचंद जो गांव के चौराहे पर ही साइकिल बनाने की दुकान चलाता है, उसी के गांव की रहने वाला कमलेश पुत्र नत्थू 27 जनवरी के दिन उसकी दुकान पर आया और पुरानी कहासुनी को लेकर गाली गलौज करने लगा, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग ने उसे वहीं रखे डंडे से पीट कर घायल कर दिया, शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़ने लगे, लोगों को अपनी ओर आता देख उक्त दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकला, जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने 112 नंबर पुलिस को दिया, सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू किया लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना चरवा में किया है, अब पीड़ित का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया है, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए हैं वह आते जाते रोजाना उसकी दुकान पर गाली गलौज और मारने पीटने की धमकियां दे रहा है, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर आरोपी पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।
0 Comments