रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में कोरांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पसना के कमल गोइंदी बालिका इंटर कॉलेज में कस्तूरबा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर मातृ दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज रेखा सिंह रही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल कोल ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रभारी शशि प्रभा द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन तारामणि राय व शोभा पांडे ने किया, इस मौके पर किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष केवी सिंह एडवोकेट समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कस्तूरबा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला, विद्यालय के छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे देख कर लोगों का मन विचलित हो उठा और सभी उपस्थित लोगों ने दहेज न लेने और न देने की शपथ ली, इसी के साथ वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने भी संकल्प लेते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही, इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था क्योंकि यह विद्यालय बालिका विद्यालय है इसलिए खासतौर पर महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया था ।
0 Comments