रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सन्यासीपुर बैरागीपुर चौराहा के पास एक डंफर चालक ने साइकिल से जा रही लड़की को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, सड़क हादसे में लड़की की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार बिल्लू उम्र 16 वर्ष पुत्री अवधेश कुमार निवासी दलेलागंज मवई थाना महेवाघाट साइकिल से कहीं गए थे दोपहर बाद वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे जैसे ही लड़की महेवाघाट थाना क्षेत्र के सन्यासीपुर, बैरागीपुर के पास पहुंचे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बालिका को रौंद दिया, जिससे बालिका की घटनास्थल पर मौत हो गई, इस सड़क हादसे में बालिका की मौत की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई ग्रामीणों ने डंफर को पकड़ लिया, लेकिन डंफर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया, जैसे ही घर वालो को हादसे की सूचना मिली रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, परिजनों के सहयोग से ग्रामीणों ने रोड पर लड़की का शव रख कर चक्का जाम कर दिया, जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो मौके पर कई थाने की फोर्स एवं मंझनपुर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुच गए, परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर रोड से जाम को हटवाया गया, परिजनों को अस्वासन दिया की उचित कार्यवाही की जायेगी, डंफर को मौके पर पुलिस ने कब्जे में ले लिया, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजवा दिया है ।
0 Comments