Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमओसीएच आयुर्वेद को जनमानस में प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य प्रतिभागियों को आहार-विहार, बिमारियों एवं घरेलु उपचार, आयुर्वेद एवं योग में स्वास्थ्य की अवधारणा, मधुमेह का रोकथाम एवं नियंत्रण, सामान्य औषधीय पौधें एवं उनके प्रयोग हेतु किया प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ के माध्यम से राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दो दिवसीय एमओसीएच आयुर्वेद, आशा एएनएम कैस्केडिंग प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारम्भ किया जा रहा है, इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होटल सेलिबे्रशन निकट सिविल लाइन पर किया जा रहा है कार्यशाला में जनपद प्रयागराज व फतेहपुर के कुल 11 एमओसीएच आयुर्वेद को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसका विस्तृत कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ द्वारा जनपद को जारी कर दिया गया है, इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जन स्वास्थ्य एवं संचारी-गैर संचारी रोगों, विभिन्न बिमारियों विशेष कर मधुमेह के बचाव, उपचार, पुनर्वास, उपशमन में आयुष विधाओं की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हेतु राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमओसीएच आयुर्वेद को जनमानस में प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का प्रचार प्रसार किये जाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जाना है ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य प्रतिभागियों को आहार-विहार, बिमारियों एवं घरेलु उपचार, आयुर्वेद एवं योग में स्वास्थ्य की अवधारणा, मधुमेह का रोकथाम एवं नियंत्रण, सामान्य औषधीय पौधें एवं उनका प्रयोग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षित किया जायेगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ द्वारा नामित कार्यदायी संस्था श्रीट्राॅन इण्डिया लिमिटेड लखनऊ उत्तर प्रदेश के अधिकृत प्रशिक्षण प्रदाता इन्टिको टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ द्वारा राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा किया जा रहा है, इस 2 दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर राय एवं क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर शारदा प्रसाद द्वारा किया गया।कार्यशाला के शुभारम्भ के अवसर पर अतिरिक्त अधिकारी उपस्थित रहे, प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर प्रभाकर राय एवं क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर शारदा प्रसाद ने कहा कि योग एवं घरेलू उपचार मनुष्य को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक सिद्ध होते है, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरम्भ उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा नामित कार्यदायी संस्था श्रीट्राॅन इण्डिया लिमिटेड, लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया, इस अवसर पर संस्था के श्री सूरज मिश्रा,श्री निर्भय जायसवाल उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments