रिपोर्ट-विक्रम सिंह
कौशाम्बी : जनपद के जिलाधिकारी ने जनपद के मंझनपुर स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूरतगंज का निरक्षण किया, विद्यालय की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतते हुये पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी का वेतन रोकने एवं कड़ से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया, बता दें कि उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आज दिनांक १० मार्च २०२१ को जनपद के मुख्यालय मंझनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूरतगंज का निरक्षण किया, जहां निरक्षण मे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर में छात्राओं की उपस्थिति शून्य पाये जाने एवं वहां पर अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित व सही ढंग से न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह का वेतन रोकने एवं सभी अध्यापिकाओं को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिलाधिकारी ने क्लास रूम, कमप्यूटर कक्ष,रसोई, शौचालय, पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा, जिससे हैण्डपम्प खराब पाया गया, शौचालय में पानी एवं साफ सफाई नहीं पायी गयी, रसोई में खाने की कोई सामग्री नहीं मिली, फर्नीचर की व्यवस्था सही नहीं मिली एवं विद्यालय परिसर में साफ सफाई नहीं मिली, इस पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित के विरुद्ध कडी से कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय मूरतगंज का निरीक्षण किया, निरीक्षण में विद्यालयों मे छत्र छात्राओं की उपस्थिति कम पाये जाने एवं पठन पाठन का स्तर निम्न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों को कडी फटकार लगाते हुए शिक्षा के स्तर को बढाये जाने का निर्देश दिया है ।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से अपने सामने पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा, साथ ही साथ उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक करते हुए छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति को बढाये, जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूरतगंज मे मिड्डे मील मे बने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा, इस दौरान उन्होंने रसोई कक्ष में एक्जास्ट फैन लगवाये जाने का भी निर्देश दिया है जिलाधिकारी ने विद्यालय में हैंडपंप समर सेबुल, छत मे ग्रिल एवं साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है ।
0 Comments