ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में फार्म सांइस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, उक्त बैठक की अध्यक्षता केन्द्र के प्रमुख डॉक्टर अजय कुमार ने करते हुए कहा कि, क्लब के सदस्यों द्वारा नियमित बचत बैठक में ही जमा की जाए, उन्होंने कस्टम हायरिंग सेन्टर के रूप में विकसित क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, उक्त अवसर पर केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्यों को नियमित रूप से बैठक करने एवं कार्यवाही एवं लेखा रजिस्टर को परी पारदर्शिता से लिखा जाए, जिसमें वर्तमान में सदस्यों द्वारा लिए गए इन्टरलोंनिग एवं ब्याज दर का स्पष्ट उल्लेख किया जाये, वार्षिक सामान्य आम सभा करके क्लब के लेखा रजिस्टर का आडिट करवा कर आय को सदस्यों की अनुमति से वितरित किया जाए, इसके अतिरिक्त लाभ के लिए अन्य योजना बना कर लाभ अर्जित करने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है ।
0 Comments