रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास सड़क के किनारे हरे विशाल फलदार महुआ के पेड़ों पर खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक आरी चलाई जा रही है, करारी थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैं पुलिस प्रशासन हरे पेड़ काटने वालों पर क्यूं नही लगाम लगा पा रही हैं यह बड़ा सवाल है ।
मिली जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास सड़क के किनारे हरे विशाल फलदार महुआ के पेड़ों पर खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक आरी चलाई जा रही है, जहां पर वन माफियाओं ने खुलेआम एक विशाल महुआ के पेड़ को काटकर धराशाई कर दिया, ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी स्थानी पुलिस और वन विभाग के जिम्मेदारों ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है ।
जनपद में हरे पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ फोन करके वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी लकड़ी माफियाओं ने बेखौफ होकर रोड के किनारे हरे महुआ का पेड़ काट कर सफाचट कर देते हैं, इनको किसी अधिकारी का तनिक भी डर नहीं है, ना ही किसी का खौफ है, प्रशासन इन पर आखिर क्यों अंकुश नहीं लगा पा रहा है, सरकार तथा प्रशासन वृक्ष लगाओ अभियान पर जोर देता है दूसरी तरफ विशाल फलदार हरे वृक्ष की कटायी जोर पर चल रही है ।
0 Comments