Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदर गांव में स्थित महादेव के पुराने मंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना...

रिपोर्ट-संजीत कुमार


प्रयागराज : जनपद में भगवतपुर विकास खंड क्षेत्र के मंदर ग्राम पंचायत में स्थित शंकर भगवान के पुराने मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई, मंदिर के पास मेले का भी आयोजन किया जाता है, मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु मेले में घूम कर मेले का आनंद लेते हैं, इस बार भी महाशिवरात्रि पर लगने वाला यह मेला अपने पूरे शबाब पर रहा, जहां पर हजारों श्रद्धालुओं को देखा गया है, इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी जिसके चलते महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाला यह मेला सकुशल संपन्न हुआ ।

Post a Comment

0 Comments