Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी श्रद्धान्जली...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में सैनी थाना प्रभारी निरीक्षक रहे प्रदीप कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है, जैसे ही यह ख़बर पुलिस महकमे में पहुंची सभी गमगीन हो गए, प्रदीप कुमार सिंह अपनी स्वच्छ छवि के कारण बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे, प्रदीप कुमार सिंह जिस भी थाने में रहते थे वहां की जनता से उनका सीधे जुड़ाव रहता था, जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर क्षेत्र में पहुंची लोगों में भी दुख की लहर दौड़ गई है ।


मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में प्रदीप कुमार सिंह जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे, बीती शाम उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिल रही थी जिसके चलते उनके आवास में हार्ट अटैक आने के कारण मृत्यु हो गई, सुबह जब यह खबर थाना के पुलिस कर्मियों को लगी तो दरवाजे को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस विभाग ने एक ईमानदार और सच्ची निष्ठा से पुलिसिंग करने वाला जवान खो दिया है ।


दिवंगत स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह पुत्र लालजी सिंह ग्राम मोहलिया ककराही थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र के मूल निवासी थे । इनका जन्म 5 जून 1966 को हुआ था, यह उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर दिनांक 1 फ़रवरी 2000 को विभाग में नियुक्त होकर सेवा प्रारम्भ किए तथा अपने योग्यता के दम पर 25 अक्टूबर 2016 को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए, जनपद कौशाम्बी में इससे पूर्व थाना पूरामुफ्ती और सराय अकिल में नियुक्त रहे, अपने नियुक्ती के दौरान इनके द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते किया ।
कार्यकाल के दौरान उच्चकोटि का अनुशासन बनाये रखते हुए इनके द्वारा कार्यों का सम्पादन किया गया था, स्वर्गीय प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का असमायिक निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर गई है, निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धान्जली के लिए पुलिस लाइन में पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेन्ज, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया, साथ ही इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के लोगों को सम्बल प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना भी किया है ।

Post a Comment

0 Comments