Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री ने बताई सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां, चार वर्षो में जनपद का हुआ चहुमुखी विकास...

रिपोर्ट-मोहम्मद अकरम


कौशाम्बी : जनपद में 19 मार्च 2021 को माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी ने “वर्षो में जो न हो पाया 4 वर्ष में कर दिखाया” नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया, इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश में चहुमुखी विकास किया जा रहा हैै, कहा कि सरकार ने चार वर्षों में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है ।

जिसमें जनपद कौशाम्बी में भी चहुमुखी विकास की एक लहर चल रही है जिसमें गरीब जनता एवं जनपद के विकास में उत्कृष्ठ कार्य किये जा रहे है, उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, आयुष्मान भारत येाजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, किसान विकास पत्र, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, जन औषधि योजना, कौशल भारत मिशन योजना, मिशन इन्द्रधनुष, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना, अमृत योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैण्डअप इंडिया, प्रधानमंत्री मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, नमामि गंगे, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित 135 योजनाओं को पारदर्शिता के साथ संचालित करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित कराया गया है उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी के विकास के लिए गंगा, जमुना नदी पर पुल बनाकर पूरे प्रदेश से जोड़ने का कार्य किया है ।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, बृद्धा पेंशन, निराशित महिला, ग्रामीण आजीविका मिशन, मत्स्य विकास, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण कर सम्मानित किया, इस अवसर पर माननीय विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं के बारे में बताया, उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद का गौरव स्थापित करने के लिए बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट से जोड़कर जनपद का विकास करने का काम किया है, उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया गया है जिससे जनपद का चहुमुखी विकास हो रहा है, माननीय विधायक चायल श्री संयज गुप्ता ने कहा कि चायल विधानसभा क्षेत्र में गांवों के विकास के लिए भरवारी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा और चरवा ग्राम को नगर पंचायत बनाकर नगरीय विकास की ओर जोड़कर विकसित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जो कार्य विगत चार वर्षो में पूर्ण नहीं किये जा सकें उन्हें अंतिम एक वर्ष में पूर्ण कराकर जनपद का चहुमुखी विकास किया गया है, इसी तरह से माननीय विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद के विकास में अग्रसर है प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के पढ़ने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने जा रही है, अब बच्चे अंग्रेजी माध्यम के बच्चों की भांति शिक्षा ग्रहण करेंगे, उन्होंने कहा कि जनपद के सरकारी अस्पतालों में इतनी अच्छी सुविधायें सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी हैं जिसके आगे प्राइवेट अस्पालों में लोग जाना पंसद नहीं कर रहे है ।

उन्हेांने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति एवं महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करके महिलाओं को पुरूषों के बराबर लाने का काम किया है, इस दौरान जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने माननीय प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा, सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों को दी जा रही है, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी, डीसीएफ के अध्यक्ष श्री चन्द्रदत्त शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्री मनोज, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डीडीओ, पीडी, समाज कल्याण अधिकारी, सूचना विभाग से विनोद कुमार, अमित कमार, विनय कुमार, श्रम अधिकारी श्रीमती शक्तिराय, सुनीता भण्डार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में लाभार्थीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments