रिपोर्ट-मोहम्मद अकरम
कौशाम्बी : जनपद में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर मंझनपुर चौराहा तक जाने वाली पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इस रैली का मुख्य उद्देश्य जगह-जगह जाकर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, इस अवसर पर माननीय विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, माननीय विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, माननीय विधायक विधायक चायल श्री संजय गुप्ता, जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
0 Comments