रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील अंतर्गत विकास खंड नवादा के अंतर्गत आने वाले बसुहार गांव में भूमि की पैमाइश करने गए तहसीलदार समेत लेखपाल की राजस्व टीम पर प्रधान पति और उसके साथियों द्वारा जानलेवा करने का मामला सामने आया था, लेखपालों का आरोप है कि प्रधान पति ग्राम पंचायत में भूमि की पैमाइश मनमाने तरीके से कराना चाहते थे, जब लेखपालों ने इसका विरोध किया तो मौजूदा प्रधान के पति और उसके साथियों द्वारा तहसीलदार समेत सभी लेखपालों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट किया, राजस्व टीम पर जानलेवा हमले की सूचना पर पहुंची सराय अकिल की स्थानीय पुलिस ने राजस्व टीम को आरोपियों के बंधन से मुक्त कराया पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद सराय अकिल पुलिस ने प्रधान पति और उसके साथियों समेत कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है, लेकिन मामला दर्ज हुए कई दिन बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लेखपालों में रोष व्याप्त हो गया है लेखपालों ने तहसील चायल में कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है ।
0 Comments